माकपा नेता का शव चेन्नई झील से बरामद
पुलिस ने बताया कि शव के बुरी तरह से सड़ जाने की वजह से वरदराजन के दत्तक पुत्र पहचान नहीं कर पाया। बाद में उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें पहचान लिया।
चौसठ वर्षीय वरदराजन यूनियन नेता और पूर्व विधायक रह चुके थे। इस महीने उनको माकपा के केंद्रीय कार्यकारणी से निकाल दिया गया था और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी बर्खास्त कर दिया गया था।
वरदराजन 11 फरवरी से गायब गए थे। बिना हस्ताक्षर किए हुए पत्र में उन्होंने शव को चिकित्कीय शोध के लिए दान करने के लिए लिखा है। उसमें लैपटॉप, किताबें माकपा के प्रकाशन 'थिकाथीर' और दो बैंक खातों में शेष बची राशि को पार्टी को देने के लिए लिखा है।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएनए जांच के बाद वरदराजन के शव को परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications