तेलंगाना समर्थकों ने किया भाकपा विधायक पर हमला
पुलिस के अनुसार, नलगोंडा में प्रदर्शनकारियों ने मीरयालगुडा के विधायक की कार पर उस समय पथराव किया जब वह नलगोंडा जिला परिषद की बैठक से लौट रहे थे।
पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज करके भाकपा विधायक को बचाया। ये कार्यकर्ता तेलंगाना संयुक्त कार्य समिति (जेएसी) के सदस्य थे और विधायक से तेलंगाना मुद्दे पर इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि जेएसी के कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार द्वारा गठित श्रीकृष्ण समिति के विरोध में तेलंगाना क्षेत्र से चुने गए सभी जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे की मांग की है।
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के 10 विधायकों ने तो अपना इस्तीफा सौंप दिया है, लेकिन सत्तारूढ़ कांग्रेस, विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और अन्य पार्टियों के विधायकों ने ऐसा करने से मना किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications