आरएसएस प्रमुख ने छोटे राज्यों का समर्थन किया
आरएसएस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए भागवत ने यहां कहा कि राज्यों को विभाजित कर छोटे राज्यों के गठन में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि इससे शासन को बेहतर बनाने में मदद ही मिलेगी।
भागवत का इशारा आंध्र प्रदेश को विभाजित कर पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की ओर था।
भागवत ने कहा, "जन भावनाओं का सम्मान करते हुए और देश की सुरक्षा को दिमाग में रखते हुए बेहतर शासन के लिए छोटे राज्यों का गठन किया जा सकता है।"
भागवत ने यह कहते हुए पाकिस्तान के साथ बातचीत का विरोध किया कि वह भारत में लगातार आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है।
भागवत ने कहा कि देश के उन क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की समस्या है, जहां धर्मातरण जारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications