अपहर्ताओं को ढेर कर 2 युवकों को मुक्त कराया
जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में करीब एक घंटे चली मुठभेड़ में विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) और पुलिस ने मिलकर तीन अपहर्ताओं को मार गिराया जबकि दो को धर दबोचा। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी गोलियां लगने से घायल हो गए।
नसीरपुर थाना प्रभारी हरिशंकर चंद ने संवाददाताओं को बताया कि तीनों घायल पुलिसकर्मियों की हालात सामान्य है। अपहरणकर्ताओं के कब्जे से तीन तमंचे और एक राइफल के अलावा भारी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
चंद्र ने बताया कि हमें आज बदमाशों के जंगल में होने की सूचना मिली, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई। इसके बाद मुठभेड़ के बाद अपहृत दोनों युवकों को सकुशल छुड़ा लिया गया।
पुलिस के मुताबिक सिरसौल गांव के दो युवक अब्दुल रहमान और नबी हसन गत 15 फरवरी को अपने परिजनों को लेने रेलवे स्टेशन जा रहे थे तभी रास्ते से इन बदमाशों ने दोनों का अपहरण कर लिया था। चंद्र ने कहा कि पकड़े गये अपहर्ताओं से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications