'दुबई हत्या' के मामले पर आयरलैंड, इजरायल के विदेश मंत्रियों की बैठक
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार माना जा रहा है कि हमास के नेता महमूद अल-मबहूह की हत्या 20 जनवरी को आयरलैंड के पासपोर्टधारी कुछ लोगों ने की। आशंका है इन पासपोर्टों को फर्जी ढंग से तैयार किया गया। हमास के अधिकारियों ने इन हत्याओं के लिए इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद को जिम्मेदार ठहराया है।
इस घटना के बाद आयरलैंड के नागरिकों के बारे में सवाल उठने लगे। इस हत्या में आयरलैंड के पांच पासपोर्ट उपयोग किए जाने की बात सामने आ रही है। मार्टिन के इस बारे में इजरायली विदेश मंत्री एविग्डोर लिबरमैन से स्पष्टीकरण मांगने की उम्मीद है।
मार्टिन ने कार्क में कहा कि सरकार की योजना घटना के संबंध में इजरायल के सामने अपने गहरी चिंता जाहिर करने की है।
हत्या के संबंध में जिन अन्य देशों के पासपोर्ट प्रयोग किए गए उनमें जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस शामिल हैं। इजरायल ने हत्या से किसी भी प्रकार का संबंध होने से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications