आडवाणी राजग के कार्यकारी अध्यक्ष बने

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का कार्यकारी अध्यक्ष और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव को राजग का संयोजक बनाया गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नाडीस की शारीरिक अस्वस्थता को देखते हुए राजग में यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया है। सोमवार से आरंभ हो रहे संसद के बजट सत्र से ठीक एक दिन पहले राजग नेताओं की लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला किया गया।

राज्यसभा में भाजपा संसदीय दल के उप नेता एस. एस. अहलूवालिया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, " वाजपेयी जी अस्वस्थ हैं। गठबंधन का कामकाज अच्छे से चले इसलिए आडवाणी को राजग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वाजपेयी जब तक स्वस्थ नहीं होते तब तक आडवाणी इस पद पर बने रहेंगे।"

उन्होंने कहा, "राजग नेताओं की बैठक में शरद यादव ने आडवाणी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, लोकसभा में शिवसेना के नेता मनोहर जोशी और शिरोमणि अकाली दल के नरेश गुजराल ने समर्थन किया। इसी प्रकार लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने शरद यादव को राजग का संयोजक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका नितिन गडकरी, राजनाथ सिह और नरेश गुजराल ने समर्थन किया।" शरद यादव इससे पहले राजग के कार्यकारी संयोजक थे।

इस बैठक में आडवाणी के अलावा लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेता और उपनेता, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह, शिवसेना के मनोहर जोशी, शिरोमणि अकाली दल के नरेश गुजराल शामिल हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+