मिठाई की दुकान में आग लगी, एक की मौत
अधिकारियों ने बताया कि आग शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे लगी और दो अग्निशमन दलों ने 20 मिनट में आग को बुझा दिया। उसी दौरान एक 20 वर्षीय कर्मचारी की दम घुटने से मौत हो गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के वक्त दो मजदूर दुकान में सो रहे थे। पुलिस आग लगने के कारणों का जांच कर रही है।
अधिकारी ने बताया, "उन्हें आग में झुलसने की वजह से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दम घुटने से मरने वाले की पहचान सुनील के रूप में की गई है।"
उन्होंने बताया, "आग की वजह से दुकान का एक हिस्सा जल गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications