पुर्तगाली द्वीप में तूफान से 25 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार भारी वर्षा और तूफान से करीब 60 लोग घायल हुए। कुछ रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 32 बताई गई है।
भारी वर्षा से आई बाढ़ के कारण द्वीप पर भारी पैमाने पर भूस्खलन हुआ। पर्यटन के लिए प्रसिद्ध द्वीप में तेज वर्षा से कारें, पुल और पेड़ बह गए। पूरे द्वीप में बिजली आपूर्ति ठप है और 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की खबरें भी हैं।
द्वीप के हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री जोस सोक्रेटीज ने जानमाल के नुकसान पर दुख जताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications