राष्ट्रमंडल खेल : खिलाड़ी करेंगे सौर रिक्शे की सवारी
दिल्ली सरकार और केंद्र की काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) के साझा प्रयास से ये रिक्शे खिलाड़ियों को खेल गांव और मेट्रो स्टेशनों से खेल आयोजित होने वाले स्थानों पर ले जाएंगे।
सीएसआईआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेश कुमार ने आईएएनएस को बताया, "हमें उम्मीद है कि दुनियाभर से आने वाले खिलाड़ियों के बीच यह रिक्शा बेहद लोकप्रिय होगा। यह कार्बन फूट प्रिंट में कमी लाएगा साथ ही खिलाड़ियों को सुविधाजनक यात्रा करवाएगा।"
दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 70 से ज्यादा देशों के 7000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इस रिक्शे को सीएसआईआर के दुर्गापुर स्थित मेकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट में बनाया गया है।
कुमार ने कहा कि वह और उनका दल इस रिक्शे की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और इसके लिए एक रैली भी आयोजित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications