रूसी पर्यटकों में हर तरह की बुराइयां हैं : गोवा भाजपा प्रमुख
पणजी, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रमुख लक्ष्मीकांत पर्सेनकर ने रविवार को कहा कि गोवा आने वाले रूसी पर्यटकों में हर तरह की बुराइयां हैं। पर्सेनकर ने स्थानीय लोगों का आह्वान किया कि वे उन्हें ज्यादा प्रोत्साहित न करें।
तटीय विधानसभा क्षेत्र मांडरेम के विधायक पर्सेनकर रविवार को मोरजिम ग्राम पंचायत में ग्रमासभा की एक बैठक में बोल रहे थे। वहां ग्रामीणों ने मांग की कि रूसी नागरिकों पर पर्यटन संबंधी कारोबार करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए।
मोरजिम अपेक्षाकृत नया समुद्र तट है और यह लंबे समय से रूसी पर्यटकों का पसंदीदा है। रूसी पर्यटक हर पर्यटन मौसम में इस तटीय गांव में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। यह स्थल पणजी से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
पस्रेनकर ने कहा कि राज्य में रूसी पर्यटकों की भीड़ ने मोरजिम और आसपास के इलाकों में एक तरह से सांस्कृतिक अतिक्रमण का रूप धारण कर लिया है। रूसी नागरिक यहां दादागीरी करने लगे हैं।
पर्रेनकर ने कहा, "हमें रूसी पर्यटकों को ज्यादा प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। हमें उनके आगे असहाय नहीं बनना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications