साबरमती आश्रम में गांधी की पुस्तकों में लगे दीमक
आश्रम के एक अंदरूनी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "आश्रम में पुस्तकों को नियमित रूप से धूप में रखने की जरूरत होती है जबकि यहां पुस्तकों को यूं ही फेंक दिया जाता है। ऐसे में आप क्या उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही आसपास के शौचालय से गोदाम में नमी आ जाने की वजह से भी नुकसान पहुंचा।"
साबरमती आश्रम के प्रमुख अमृत मोदी ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि गोदाम में सौ के करीब पुस्तकों को दीमक ने नुकसान पहुचाया था। दीमक लगे पुस्तकों को जला कर नष्ट कर दिया गया।
गौरतलब है कि गांधी आश्रम में बापू से जुड़े 3,000 से अधिक साहित्य व ऐतिहासिक दस्तावेज संग्रहित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications