अप्रवासी भारतीय ने 2 व्यवसायियों पर लगाया धमकी का आरोप
पणजी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में कपूर ने कहा है कि भूषण कदम और अतुल कदम नामक दो व्यक्तियों ने उन्हें होटल की लॉबी में रिवॉल्वर दिखा कर धमकी दी। कपूर ने दोनों से भूमि खरीदने के लिए दिए गए धन को वापस करने के लिए कहा था।
कपूर होटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। कपूर ने संवाददाताओं को बताया, "हम कदम को पहले ही 13.8 करोड़ रुपये दे चुके हैं। भूमि के सौदे में जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर वे गुमराह कर रहे हैं।"
पणजी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और पूछताछ के लिए कदम बंधुओं को बुलाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications