नक्सलियों के साथ मिले हुए हैं सोरेन : कांग्रेस
झारखण्ड की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू ने यहां संवाददाताओं को बताया, "लगता है कि शिबू सोरेन का नक्सलियों के साथ गुप्त समझौता है। खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रशांत लायक का अपहरण लगता है जेल में बंद नक्सलियों की रिहाई के लिए पूर्वनियोजित था।"
बालमुचू ने कहा, "नक्सली झारखण्ड में एक समानांतर सरकार चला रहे हैं और राज्य सरकार नक्सली समस्या से निपटने के मामले में गंभीर नहीं है।"
ज्ञात हो कि प्रशांत लायक को 13 फरवरी को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था और जब सरकार इस बात के लिए राजी हो गई कि जेल में बंद 14 नक्सलियों के मामलों की फिर से जांच की जाएगी तो नक्सलियों ने लायक को रिहा कर दिया। यही नहीं उनमें से दो नक्सली नेताओं को शनिवार को जमानत पर रिहा भी कर दिया गया।
कांग्रेस और झारखण्ड विकास मोर्चा (जेवीएम-पी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल एम.ओ.एच फारूक से नक्सली घटनाओं में हुई बढ़ोतरी और राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications