ट्रक लूटने के प्रयास में चालक-परिचालक की हत्या
जनपद के जानसठ रोठ स्थित मिरापुंरा थाना क्षेत्र के समीप लहेड़ा पुलिस चौकी के निकट बीती रात लगभग 2 बजे पुलिस ने सड़क किनारे खड़े एक लावारिस ट्रक को बरामद किया। ट्रक के अन्दर सिर में गोली लगे दो व्यक्तियों के शव पड़े थे।
पुलिस के अनुसार दोनों मृतक सम्भवत: चालक-परिचालक हैं। उनकी फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। इन दोनों की हत्या ट्रक लूट के प्रयास में ही की गई है। अपराधी किसी की आहट सुनने पर हत्या कर बगैर ट्रक लूटे ही भाग खड़े हुए।
इस मार्ग पर ट्रक चालक-परिचालक की हत्या कर पहले भी माल से भरे ट्रक को लूटने की घटनाएं होती रही हैं। पुलिस ने हाल ही में इस तरह की वारदात करने वाले एक गिरोह का भी खुलासा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications