रेलगाड़ी में बम की अफवाह से हड़कंप
नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलकर प्रतिदिन अम्बाला पहुंचने वाली रेलगाड़ी संख्या 309 में सुबह 11 बजे के करीब उस समय हड़कम्प मच गया। जब वह अम्बाला की ओर आते हुए मसूरपुर स्टेशन पर रुकी थी।
बताया जाता है कुछ यात्री बम-बम कहकर चिल्लाते हुए भागने लगे और भागदौड़ में कई यात्री घायल हो गए। बम की सूचना पर जी.आर.पी. व बम स्क्वायड दस्ता मौके पर पहुंचा, उसने प्रत्येक डिब्बे इंजन व हर डिब्बे व सीटों की तलाशी ली। करीब घण्टा भर रूकने के बाद गाड़ी को आगे बढ़ाया गया। स्टेशन अधीक्षक फूलचंद के अनुसार दिल्ली मुख्यालय के निर्देश के बाद ही गाड़ी को रोक कर जांच प्रक्रिया को पूर्ण कराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications