सज्जन कुमार की जमानत याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई
दंगों के दो मामलों में सज्जन कुमार के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट पर उच्च न्यायालय ने गुरुवार को रोक लगाने से इंकार कर दिया था।
न्यायाधीश ए.के.पाठक ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की दलील सुनने के बाद सज्जन कुमार की जमानत याचिका पर अपना निर्णय सुनाएंगे।
संक्षिप्त बहस के दौरान सीबीआई के अधिविक्ता विकास पहवा ने गुरुवार को सज्जन कुमार और दो अन्य लोगों की जमानत याचिका का विरोध किया था।
सज्जन कुमार का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ए.क्यू. खान ने अदालत से अनुरोध किया है कि उनके मुवक्किल को अंतरिम राहत दी जानी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications