उल्फा नेता गुवाहाटी जेल स्थानांतरित
बरगोहैन (70) को उत्तरी असम के सोनितपुर जिले की तेजपुर जेल से गुवाहाटी लाया गया है। उल्फा नेता उन्हें मामा कह कर बुलाते हैं।
मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा, "हम चाहते हैं कि वे जेल में मिले और आपस में बातचीत करें।"
गुवाहाटी जेल में पहले से ही उल्फा के सात शीर्ष नेता कैद हैं। इनमें संगठन के अध्यक्ष अरविंद राजखोवा, उपाध्यक्ष प्रदीप गोगोई, डिप्टी कमांडर इन चीफ राजू बरुआ, स्वयंभू विदेश सचिव सशा चौधरी, वित्त सचिव चित्रबन हजारिका, प्रचार प्रमुख मिथिंगा दैमारी और सांस्कृतिक सचिव प्रनति डेका शामिल हैं।
मानवाधिकार नेता और उल्फा द्वारा वर्ष 2005 में शांति वार्ता की संभावना तलाशने के लिए स्थापित पीपुल्स कंसल्टेटिव ग्रुप के सदस्य लाचित बोडरेलोई ने कहा, "मामा को गुवाहाटी जेल स्थानांतरित करने का सरकार ने एक साहसी और सकारात्मक कदम उठाया है, ताकि वह अन्य उल्फा नेताओं से मिल सकें और बातचीत कर सकें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications