मुझे नहीं पता विमान में लोग क्यों घूर रहे थे : हेमा
मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री से राजनेता बनी हेमा मालिनी ने कहा कि एक नृत्य कार्यक्रम के सिलसिले में गोवा से पटना जाने के दौरान विमान के साधारण दर्जे में बैठे 300 जोड़े उन्हें घूरते रहे।
शनिवार को पटना गई हेमा ने आईएएनएस को बताया, "पटना जाने वाले विमान में विशेष दर्जा की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिसकी वजह से मुझे साधारण दर्जे में बैठना पड़ा। मैं इन बातों पर ध्यान नहीं देती लेकिन आसपास बैठे लोग जिस तरह से मुझे देख रहे थे उससे मैं विचलित महसूस कर रही थी।"
उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं समझ पाई कि उन्हें मुझे घूरने की जरूरत क्या थी। आप कहेंगे मैं खूबसूरत दिखती हूं? लेकिन मैं ऐसा कभी नहीं सोचती। मेरी मां हमेशा सिखाती है कि कभी भी खुद को विशेष नहीं मानना चाहिए।"
हेमा इन दिनों बहुत व्यस्त हैं। वह अपनी बेटी ईशा के लिए 'टेल मी ओ खुदा' फिल्म का निर्माण कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications