मध्य प्रदेश में हंगामेदार हो सकता है बजट सत्र

विधानसभा में विपक्ष की नेता जमुना देवी ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, "भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हम सरकार को घेरेंगे। ग्रामीण और शहरी इलाकों में बिजली संकट और किसानों के कल्याण से जुड़े मुद्दों को भी हम उठाएंगे।"

विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की 18 बैठकें होंगी।

केंद्र से मिली 700 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग न करने पर सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चमकते मध्य प्रदेश का सपना कैसे पूरा होगा जबकि उनकी सरकार केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए धन का विकास कार्यो में उपयोग कर पाने में ही सक्षम नहीं है और अधिकारी व मंत्री गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं।"

विपक्ष के उपनेता चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने आईएएनएस से कहा कि उनकी पार्टी सरकार को भ्रष्टाचार विशेषकर पिछले दिनों आयकर विभाग द्वारा एक आईएएस दंपति के घर छापेमारी जैसे मुद्दों पर घेरेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+