बांग्लादेश में संघर्ष में 5 लोगों की मौत
समाचार पत्र 'न्यू एज' के अनुसार कई घरों, एक बौद्ध मठ और संयुक्त राष्ट्र की अनुदान से चलने वाली परियोजना के कार्यालय में आग लगने की वजह से सेना को बुलाना पड़ा था। इसकी वजह से बनानी बौद्ध मठ में स्थापित गौतम बुद्ध की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई थी और दूसरी अन्य प्रतिमाओं को लूट लिया गया था।
खरगचारी में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संघर्ष के दौरान सेना के जवानों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी थी।
पत्र के मुताबिक अल्पसंख्यक लोगों ने मंत्री दीपांकर तालुकदार को दूरदराज के बगैछरी उपाजिला (उप जिला) के गंगाराम मुखी इलाके में प्रवेश नहीं करने दिया।
स्थानीय लोगों ने कम से कम छह लोगों के मारे जाने का दावा किया किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications