पंजाब में विस्फोटक के साथ 2 आतंकवादी गिरफ्तार (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक दोनों आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों में जसबीर सिंह संगरुर जिले के मनकी गांव का रहने वाला है जबकि हरजंत सिंह गुरुदासपुर जिले का रहने वाला है।
पुलिस महानिरीक्षक पी.एस. गिल (पटियाला क्षेत्र) ने बताया, "सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। हमारी जांच चल रही है और हम इस मामले में अधिक जानकारी नहीं दे सकते क्योंकि इससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।"
गिल ने बताया, "पुलिस ने लगभग आठ किलोग्राम विस्फोटक, जिलेटिन की 40 छड़ें, दो पिस्तौल और कुछ गोलियां बरामद की हैं। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये विस्फोटक कहां से लाए गए थे।"
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो महीने में पटियाला जिले के दो जगहों से विस्फोटक बरामद किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications