आईटी घोटाले में एक गिरफ्तार, चार से पूछताछ

सीबीआई के पश्चिमी क्षेत्र के निदेशक ऋषि राज सिंह ने कहा कि ये अधिकारी सूचना तकनीकी और मुंबई के अन्य विभागों में काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति ने आईटी रिफंड मूल्यांकन अधिकारी का गोपनीय पासवर्ड हासिल करके 23 लोगों के पैन कार्ड का उपयोग करके यह घोटाला किया। इस तरह आरोपी ने तीन करोड़ रुपये अपने खाते में स्थानांतरित कर लिए।

सीबीआई अधिकारियों ने एक सीनियर आईटी निरीक्षक प्रमोद प्रभाकर, राजेश पिल्लई, राजू नागपुरे और मनोज संतगियानी से पूछताछ की है।

इनके सहयोगी दिलीप व्यास को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने बिचौलिए की भूमिका निभाई थी।

सीबीआई व्यास के सहयोगियों संदीप रॉय, मोहन घाटगे और एक आईटी अधिकारी श्रीकांत सहित पैन कार्ड उपलब्ध कराने वाले शख्स निनाद दलवी की तलाश कर रही है।

सिंह के अनुसार यह घोटाला आयकर विभाग के आंतरिक सूचना तकनीक प्रणाली में कमियों के चलते संभव हुआ।

आईटी विभाग को आशंका है कि यह घोटाला 10 करोड़ रुपये तक का हो सकता है और इसमें प्रयोग होने वाले पैन कार्डो की संख्या 100 से ज्यादा हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+