प्रफुल्ल महंत से इस्तीफा मांगे अगप : गोगोई
मुख्यमंत्री गोगोई ने पत्रकारों से कहा, "अगप प्रफुल्ल महंत का इस्तीफा मांगे, क्योंकि उनके कार्यकाल के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एलसी घोटाले की जांच की थी। अब इस मामले में मैं क्यों इस्तीफा दूं, जबकि न तो मेरे खिलाफ कोई सबूत है और न तो एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने हमारे उन सातों मंत्रियों के नामों का ही जिक्र किया है, जिनका जिक्र 'द वीक' की रिपोर्ट में किया गया है।"
गोगोई अगप द्वारा की गई उनके इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। समाचार पत्रिका 'द वीक' ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें कहा गया है कि एनआईए ने 1,000 करोड़ रुपये के एक घोटाले में गोगोई मंत्रिमंडल के सात मंत्री शामिल रहे हैं। यह धनराशि वर्ष 2004-2009 के बीच केंद्रीय कोष से नार्थ कछार हिल्स जिले के लिए आई थी।
'द वीक' की रिपोर्ट के बाद राज्य में राजनीतिक भूचाल आ गया है। अगप ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है और गोगोई से इस्तीफा मांगा है।
गोगोई ने कहा, "मैं मामले को सीबीआई को क्यों सौंपूं, जबकि इस मामले में कोई सबूत ही नहीं है। अगप को तत्काल महंत से इस्तीफा मांगना चाहिए, क्योंकि वर्ष 1998 में सीबीआई ने महंत पर मुकदमा चलाने के लिए तत्कालीन राज्यपाल एस.सिन्हा से अनुमति मांगी थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications