हिमाचल प्रदेश में सर्दी से राहत
शिमला में मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा, "पिछले एक सप्ताह से राज्य के तकरीबन सभी पहाड़ी हिस्सों में धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।"
उन्होंने कहा कि राज्य के ऊंचाई वाले हिस्सों में भी सर्दी में कमी आई है।
शिमला में रविवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
किन्नौर जिले के काल्पा में अधिकतम तापमान 11 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शनिवार को काल्पा का अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मंडी जिले के सुंदरगढ़ में दिन का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कुल्लू जिले के भुंतर में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications