लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस मनाएगी विरोध दिवस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ में रविवार को संवाददाताओं को बताया, "मंगलवार को विधानसभा के बाहर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राज्यभर में पार्टी की जिला एवं नगर इकाइयां सोमवार को सड़कों पर उतरकर विरोध दिवस मनाएंगी। इस दौरान सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ता जिलाधिकारियों को एक ज्ञापन सौपेंगे जिसमें राज्यपाल बी.एल. जोशी से मायावती सरकार की बर्खास्तगी की मांग की जाएगी।"
जोशी ने कहा कि मायावती सरकार विरोध की आवाज को बलपूर्वक दबाना चाहती है। गत मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभा ठाकुर सहित दर्जनों महिला कांग्रेसियों पर सरकार की शह पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां चलाई, जो इस बात का प्रमाण है कि मायावती सरकार विरोध के जनतांत्रिक अधिकार का गला घोंट देना चाहती है।
जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसे नौकरशाहों की फेहरिस्त है जो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। कांग्रेस ऐसे चापलूस नौकरशाहों की सूची तैयार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications