93 करोड़ रुपये की संपत्ति के मामले में आईएएस अधिकारी पर मामला दर्ज (लीड-1)
आयकर विभाग के गुप्तचरों ने आईएएस अधिकारी और व्यवसायी बी.एल.अग्रवाल के घर पर चार फरवरी को छापेमारी की थी। राज्य सरकार ने अग्रवाल को 10 फरवरी को निलंबित कर दिया था और इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी थी।
भोपाल परिक्षेत्र आयकर विभाग ने आईएएस अधिकारी बी.एल.अग्रवाल के घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की थी। विभाग ने प्राथमिक जांच के आधार पर राज्य सरकार को सूचित किया था कि 1988 बैच के इस आईएएस अधिकारी के पास 93 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।
आयकर विभाग के मुताबिक अग्रवाल ने अपने नजदीकी रिश्तेदार के नाम से चल रहे इस्पात संयंत्र में लगभग 60 करोड़ रुपये निवेश किए हैं।
जानकारी के मुताबिक आयकर अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान 68 लाख रुपये नकद और 70 लाख रुपये मुल्य के आभूषण बरामद किए थे वहीं आठ करोड़ रुपये की संपत्ति के निवेश से संबंधित कागजात भी आईएएस अधिकारी के आवास से बरामद किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications