नेपाल में बस पलटने से 41 घायल
काठमांडू, 21 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल के पश्चिम में स्थित तनाहु जिले में शनिवार रात एक नदी में बस पलटने से 41 लोग घायल हो गए। घायलों में सात की हालत नाजुक बनी हुई है।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बस चालक समेत सात घायलों की हालत नाजुक है। काठमांडू से 110 किलोमीटर दूर स्थित बगलंग से नारायणगढ़ जाने वाले रास्ते पर बस के अचानक मुड़ने से यह दुर्घटना हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications