विभाग में आपराधिक रिकॉर्ड वालों का पता लगाएगी अहमदाबाद पुलिस
अहमदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा, "हम आंतरिक जांच करके विभाग के अंदर ऐसे पुलिसवालों का पता लगाएंगे जिनका खुद का आपराधिक रिकॉर्ड है या उनके करीबियों के खिलाफ ऐसे मामले हैं। "
पुलिस ने यह कदम एक कांस्टेबल समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद उठाया है, जो 64 लाख रुपये की लूट में शामिल थे।
इसी तरह सूरत सामूहिक बलात्कार मामले में तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसमें एक पुलिस निरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल के बेटे शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications