आरबीआई ने पूर्वोत्तर के गांव में वित्तीय पहुंच कार्यक्रम आयोजित किया
मिजोरम के सेलिंग गांव में आरबीआई ने शनिवार को ऐसे सातवें शिविर का आयोजन किया।
कार्यक्रम के तहत बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने दैनिक मजदूरों, छोटे और सीमांत किसानों, ग्रामीण महिलाओं, छात्रों, स्वयं सहायता समूहों, वरिष्ठ अधिकारियों, घरेलू महिलाओं और अन्य लोगों से करेंसी नोटों की सुरक्षा विशेषताओं सहित कई बैंकिंग सुविधाओं के बारे में चर्चा की।
आरबीआई के प्रवक्ता पुराबी बोरा ने कहा कि विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं पर चर्चा के अलावा खराब हुए नोटों को बदला भी गया।
राष्ट्रीयकृत और क्षेत्र के ग्रामीण बैंकों, नाबार्ड और निजी बैंकों ने इस शिविर में हिस्सा लिया।
शिविर में लोगों को नकली नोटों की पहचान करने वाली मशीन के बारे में भी जानकारी दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications