तस्करी के आरोप में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
लखनऊ के मड़ियांव थाना प्रभारी पी.के.श्रीवास्तव ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि स्थानीय खुफिया विभाग (एलआईयू) से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने यूनिक सिटी के पास से शनिवार रात बांग्लादेशी नागरिक रफीक अहमद (35)को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
श्रीवास्तव ने कहा कि रफीक बांग्लादेश के फरीदपुर जिले का रहने वाला है। वह पिछले कुछ सालों से यहां असम का नागरिक बनकर रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में नौकरी दिलाने का झ्झांसा देकर लखनऊ लाता था और इसकी एवज में उनसे रुपए भी ऐंठता था। श्रीवास्तव ने बताया ने कहा कि पूछताछ में गिरफ्तार रफीक ने स्वीकार किया है कि वह पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में आया था। उससे पूछताछ जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications