अदालत में राजबब्बर के खिलाफ आरोप तय
अदालत ने इस सप्ताह दिए एक आदेश में कहा, "मैं आपके साथ सहअभियुक्तों पर 9 मई 2000 को गैरकानूनी ढंग से इक्कठा होने और उप निरीक्षक महेंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने में बाधा डालने के लिए पत्थरबाजी करने का आरोपी बनाता हूं।"
घटना के वक्त आगरा से सांसद राजबब्बर, समाजवादी पार्टी से निष्कासित नेता अमर सिंह और सांसद सर्वराज सिंह सहित करीब 800 कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास के सामने अपने संसदीय क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर एक रैली के आयोजन का प्रयास कर रहे थे।
अदालत अब एक जुलाई से अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज करना शुरू करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications