अफगानिस्तान में नाटो सैनिक की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गठबंधन सेना की तरफ से जारी एक बयान के हवाले से खबर दी है कि अफगानिस्तान के अशांत हेलमंड प्रांत में 13 फरवरी से ही चलाए गए बड़े अभियान में अब तक 13 सैनिकों की मौत हो गई है।
बयान के मुताबिक दक्षिणी अफगानिस्तान में शनिवार को हुए आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट से आईएसएएफ के एक सैनिक की मौत हो गई। हांलाकि सैनिक की राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications