अमेरिका के बैंक सुधारों के खिलाफ है ईयू
ब्रुसेल्स
। यूरोपीय संघ (ईयू) के वित्त मंत्रियों द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट सके माध्यम से ईयू ने ये आशंका जतायी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जो बैंक सुधार प्रस्तावित किए हैं, वे ईयू के लिए उपयुक्त नहीं हैं। id="toptextpromo">व्हाइट
हाउस ने फेडरल रिजर्व के पूर्व अध्यक्ष पॉल वोल्कर के बैंकों के आकार निर्धारित करने, हेज फंडों में निवेश प्रतिबंधित करने और संपत्ति कारोबार से हटने या अपने खुद के खातों से व्यापार पर रोक लगाने के प्रस्तावों का समर्थन किया था। बराक ओबामा ने ये कदम दोबारा अमरीकी व्यवस्था को किसी वित्तीय संकट से दूर रखने के लिए उठाए हैं। इन प्रस्तावों का उद्देश्य अर्थव्यवस्था का कुशल संचालन करना तथा किसी भी क्षेत्र को उचित समय पर मनमानी किए जाने से रोकना है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>लेकिन
ईयू अमेरिका के इन प्रस्तावों से सहमत नहीं है। उसे डर है कि अमेरिका की इस प्रकार की कोशिशें अंतरार्ष्टरीय स्तर पर व्यापार में खलल पैदा कर सकती हैं। साथ ही ईयू को यह भी लगता है कि वाल्कर के नियम ईयू के आतंरिक बाजार के मौजूदा सिद्धांतों के अनुकूल नहीं हैं। इ सलिए इस तरह के नियमों को मानने से ईयू के आर्थिक हित प्रभावित हो सकते हैं।











Click it and Unblock the Notifications