अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय पहुंचे सज्जन कुमार
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमार दो मामलों में आरोपी हैं। उनके वकील अनिल कुमार शर्मा ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "हमने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर दी है और दोपहर बाद इसे अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।"
उल्लेखनीय है कि सोमवार को एक स्थानीय अदालत ने यह कहते हुए कुमार की याचिका खारिज कर दी थी कि उनके खिलाफ लगे आरोप गंभीर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications