कराची में प्रमुख तालिबान कमांडर गिरफ्तार (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने अमेरिकी समाचार पत्र 'द न्यूयार्क टाइम्स' के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी है। समाचार पत्र के अनुसार गत दिनों अमेरिकी और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने तालिबान कमांडर मुल्ला अब्दुल गानी बरदार को गिरफ्तार किया।
समाचार पत्र के अनुसार बरदार की तलाश अमेरिका को काफी दिनों से थी। वह ओसामा बिन लादेन का करीबी भी रहा है।
समाचार पत्र ने अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि बरादर को हिरासत में भेज दिया गया है जहां पाकिस्तान और अमेरिका के खुफिया अधिकारी उससे पूछताछ करेंगे।
अधिकारियों के मुताबिक बरादर के गिरफ्तार किए जाने से तालिबान सहित कई और लोगों तक पहुंचा जा सकता है। उम्मीद है कि इससे मुल्ला उमर तक पहुंचने में आसानी होगी।
दक्षिणी अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ जारी अभियान के दौरान बरादर को पकड़े जाने का खुलासा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications