छत्तीसगढ़ के बजट में कृषि और सामाजिक क्षेत्रों पर रहेगा जोर
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2010-11 के बजट को मंजूरी दे दी है। इसे 22 फरवरी को विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।
वित्त मंत्रालय, मुख्यमंत्री रमन सिंह के ही पास है। बजट में करीब 29 हजार करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है।
ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विकास और बस्तर के हिंसाग्रस्त व खनिज सम्पन्न 40 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र के जंगलों में सड़क बनाने के लिए बजट में राशि बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications