सैनिकों ने बचाई मौत के फंदे में उलझी हुई एक जिंदगी
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार इस व्यक्ति को लास अबेजास के पास स्थित पूर्वी तिजुआना शहर में रविवार तड़के इस हालत में सड़क पर भटकते देखा गया। किसी व्यक्ति ने उसे इस हालत में भटकते हुए देखकर पुलिस एवं सेना को अलर्ट कर दिया।
पुलिस और सेना ने पूर इलाके की घेराबंदी कर इस व्यक्ति को ग्रेनेड के फंदे से मुक्त कराने का अभियान शुरू किया। साहसी जवानों ने ग्रेनेड को निष्प्रभावी किए बगैर उसे उसके गले से बाहर निकाला। जवानों को ग्रेनेड पर अतिरिक्त दबाव डाले बिना उसे गर्दन से हटाने की चुनौती का सामना करना पड़ा।
बताया जाता है कि यह व्यक्ति भी मादक पदार्थो का धंधा करने वाले किसी गिरोह का सदस्य है, जिसे किसी प्रतिद्वंद्वी गुट ने इस हालत में सड़क पर छोड़ दिया था। उसे एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर ये अपराधी फरार हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications