पश्चिम बांगाल में नक्सली हमले के बाद सघन तलाशी अभियान (राउंडअप)

पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह ने कहा कि हम नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रखेंगे।

इलाके में असामान्य शांति फैली है और दुकानें तथा बाजार बंद हैं। संयुक्त बलों के इलाके में पहुंचने के बाद सड़कों पर बमुश्किल ही कोई व्यक्ति या वाहन दिखा।

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय बल सोमवार रात को घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। बाद में उन्होंने शिल्दा पुलिस शिविर की आग को बुझाया। नक्सलियों ने हमले के बाद शिविर में आग लगा दी थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ता इस समय बारूदी सुरंग रोधी वाहनों की मदद से तलाशी अभियान चला रहा है। शिल्दा और आसपास के इलाकों में गश्त जारी है।

सोमवार को करीब 60 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के शिविर पर धावा बोला था। हमले के बाद से कई सुरक्षाकर्मी लापता हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार नक्सली वैन और दोपहिया वाहनों में सवार होकर वहां आए थे और शिविर पर हमला करने के बाद उसमें आग लगा दी।

हमले के बाद भागने से पहले नक्सलियों ने शिल्दा से लगे नारायणपुरचौक इलाके में बारूदी सुरंगे बिछाईं, नारेबाजी की और पर्चे फेंके।

सूत्रों के अनुसार शिविर में 51 सुरक्षाकर्मी थे। इनमें ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स के 35 और राज्य सशस्त्र पुलिस के 16 जवान शामिल थे।

नक्सली शिविर से 30 हथियार भी लूटने में सफल रहे। स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य पुलिस के शीर्ष अधिकारी मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचेंगे।

उधर इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। बारूदी सुरंग विस्फोट में घायल हुए एक 22 वर्षीय ग्रामीण युवक गुरुपद हंसदा की मंगलवार को मौत हो गई।

बिनपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत शिल्दा इलाके में सुरक्षा बलों के शिविर पर नक्सलियों के हमले में ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल के कई जवान घायल भी हुए हैं।

नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल में सोमवार को हुए नक्सली हमले पर कहा है कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सरकार को और अधिक चौकस रहना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने आईएएनएस से कहा, "राज्य सरकार को और अधिक चौकस रहना चाहिए, क्योंकि कानून और व्यवस्था बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है।"

अहमद ने पश्चिमी मिदनापुर में सुरक्षाकर्मियों के शिविर पर हुए नक्सली हमले को 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया। उन्होंने कहा कि एक सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं होता।

अहमद ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+