पुणे विस्फोट: मृतकों की संख्या 10 हुई, 2 गिरफ्तार
यहां के पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि सोमवार रात दो लोगों को पकड़ा गया। उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से इंकार किया। सिंह ने कहा कि विस्फोट में घायल हुए यहां के डी.वाई. पाटिल के कॉलेज के छात्र अभिषेक सक्सेना की मंगलवार सुबह बुद्धरानी अस्पताल में मौत हो गई। 24 वर्षीय अभिषेक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
पढ़ें- पुणे बम धमाके से जुड़ी अन्य खबरें
विस्फोट में घायल हुए 37 अन्य लोगों का अभी उपचार चल रहा है। खबर है कि इनमें कम से कम दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि घटनास्थल के सामने के होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। उन्होंने कहा, "हम इस मामले के प्रमुख आरोपी की तलाश कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस मामले में जल्द कोई अहम कामयाबी हाथ लगेगी।"
सिंह ने कहा कि फारेंसिंक जांच से पता चला है कि इस घटना में अमोनियम नाइट्रेट,आरडीएक्स और पेट्रोलियम हाइड्रोकॉर्बन्स का इस्तेमाल किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications