पुणे विस्फोट में ज्यादा उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया गया : विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का मानना है कि इस हमले में इस्तेमाल तकनीक वर्ष 2008 में अहमदाबाद हमले में इस्तेमाल तकनीक से काफी भिन्न और ज्यादा उन्नत थी। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की एक टीम इस हमले में इस्तेमाल विस्फोटक सामग्रियों की जांच में लगी है।

यह टीम पुणे पुलिस को जांच नतीजे तक पहुंचने में मदद दे रही है। उनका कहना है कि इस हमले में इस्तेमाल विस्फोटक का मुख्य संघटक आरडीएक्स था और तकनीकी बारीकियों के लिहाज से यह हमला 2008 में अहमदाबाद में हुए हमले से भिन्न था। अहमदाबाद हमले में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था।

एफएसएल टीम ने गहन तकनीकी विश्लेषण के लिए घटना स्थल से दो किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटक सामग्री इकट्ठा की है। पुणे के मशहूर जर्मन बेकरी में हुए धमाके की जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक आरडीएक्स अमोनियम नाइट्रेट की तुलना में ज्यादा हल्का एवं ज्यादा असरदार होता है।

उनका मानना है कि इस बम को तैयार करने वाले आतंकवादी अत्याधुनिक तकनीकी की बारीकियों से अच्छी अवगत हैं। एक अधिकारी ने कहा, "आतंकवादी कम विस्फोटक सामग्रियों का इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की रणनीति पर अमल कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+