पानी रिसाव का पता लगाने वाला उपकरण विकसित
तीन फुट के इस नुकीले यंत्र से पानी की मात्रा मापा और रिसाव का पता लगाया जा सकता है। इससे शहरों में पाइप के रिसाव से बर्बाद होने वाले पांच फीसदी पानी को बचाया जा सकता है।
इसके विपरीत अमेरिका में पारंपरिक तरीके से रिसाव का पता लगाया जाता है।
दो पाउंड वजन के इस यंत्र को लैपटॉप से संचालित किया जा सकता है और करीब 900 फुट नीचे गहराई तक के रिसाव का पता लगाया जा सकता है।
उपकरण को इजाद करने वाली कंपनी 'अराद समूह' के सीईओ डैन विंटर ने बताया, "वास्तव में इस उपकरण का इस्तेमाल रिसाव की जांच करने में ही किया जा सकता है। पानी के मीटर के साथ रिसाव का पता लगाने वाला अलार्म भी लगा होता है। जो प्रत्येक 11 सेकेंड पर सूचना देता रहता है। इस तरह रिसाव का पता लगने पर अलार्म बज उठता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications