राजस्थान में सड़क हादसे में 8 मरे
पुलिस के अनुसार जयपुर से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चौमू इलाके में सोमवार रात लगभग 10.30 बजे ट्रक और एक अन्य वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में मारे गए सभी लोग एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे।
पुलिस उपाधीक्षक लालचन्द कायल ने कहा कि घायलों को जयपुर के सवाईमान सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications