दिल्ली में 2 ब्रिटिश नागरिक हिरासत में लिए गए
पुलिस के अनुसार सोमवार को स्टीफन हैम्पसटन और स्टीवन मार्टिन को खुफिया ब्यूरो (आईबी) और दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। इनके पास से संदिग्ध उपकरण, मानचित्र और दूरबीन बरामद किए गए हैं।
पुलिस दोनों ब्रिटिश नागरिकों से पूछताछ कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों ब्रिटिश नागरिक 13 फरवरी को होटल में दाखिल हुए थे। होटल प्रशासन ने दोनों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचना दी थी।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को पुणे में हुए विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications