इजरायल में 1,400 वर्ष पुराना 'वाइन प्रेस' मिला
इजरायल पुरातत्व प्राधिकरण (आईएए) ने सोमवार को कहा कि तेल अवीव के दक्षिण में किबुत्ज हाफेत्ज-हैम के समीप पाई गई 1,400 वर्ष पुरानी मशीन के अब तक देश में खोजी गई सबसे बड़ी वाइन प्रेस होने का विश्वास है।
आईएए के कार्यकारी निदेशक उजी एड ने कहा कि वाइन प्रेस का आकार बहुत बड़ा है। इससे लगता है कि वाइन का उत्पादन केवल स्थानीय खपत के लिए नहीं होता होगा। इसके बजाए वाइन का निर्यात मिस्र या यूरोप होने की संभावना है। मिस्र उस समय एक बड़ा निर्यात बाजार था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications