बलात्कार पीड़िता ने की आत्महत्या
सोनीपत के फर्मना गांव में स्थित अपने घर में 17 वर्षीय किशोरी ने शरीर पर केरोसिन का तेल उड़ेल लिया और आग लगा ली।
पीड़िता ने ईंट भट्टे के मालिक और ठेकेदार को दोषी ठहराया था। जहां लड़की और उसके परिवार के लोग मजदूरी करते थे। बलात्कार सोमवार को हुआ था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए मामला दर्ज कर लिया है।
जिला पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम भेज दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
.












Click it and Unblock the Notifications