द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाना चाहते हैं ब्रिटेन और यूएई
ब्रिटिश व्यापार मंत्री लार्ड पीटर मेंडलसन प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
यूएई के विदेश व्यापार मंत्री शेख लुबना बिंत खालिद अल कासिमी ने सोमवार को अमीरात पैलेस होटल में ब्रिटिश और अमीरात के व्यापारियों की बैठक का उद्घाटन किया।
मेंडलसन ने कहा कि ब्रिटिश कंपनियों के लिए यूएई बेहतरीन व्यापारिक स्थानों में से एक है। उन्होंने कहा कि यूएई इस क्षेत्र में ब्रिटेन का वाणिज्यिक प्रवेश द्वार है और सरकार का इरादा वर्ष 2015 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 12 अरब पाउंड तक करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications