पाकिस्तानी गुट ने ली पुणे विस्फोट की जिम्मेदारी
नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में स्थित एक अज्ञात आतंकवादी गुट लश्कर-ए-तैयबा अल अलामी ने मंगलवार को पुणे विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई।
अपने आप को इस आतंकवादी गुट का प्रवक्ता बताने वाले अबु जिंदाल ने इस्लामाबाद में स्थित एक भारतीय पत्रकार को फोन कर पुणे विस्फोट की जिम्मेदारी ली और इसके पीछे दो कारण बताए।
फोनकर्ता ने पत्रकार को बताया कि पहला कारण तो यह है कि भारत-पाक वार्ता में कश्मीर मुद्दे पर बात न करना और दूसरा कारण भारत का अमेरिका के साथ बढ़ता सहयोग है।
उसने कहा, "जो भी अमेरिका का इत्तेहादी होगा, हम उसके खिालफ जंग लड़ेंगे। चाहे वह भारत हो या पाकिस्तान। "
फोनकर्ता ने कहा कि वह उत्तरी वजीरिस्तान के मिरनशाह से फोन कर रहा है। फोन नंबर का कोड वजीरिस्तान का ही था।
उसने कहा कि पाकिस्तान के इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस के आदेश पर लश्कर-ए-तैयबा का बंटवारा कर यह नया संगठन बनाया गया है।
फोनकर्ता ने कहा कि पुणे हमले को भारत में स्थित सूत्रों के जरिये अंजाम दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications