'ओबामा के बैंक सुधार ईयू के हित में नहीं'
ब्रसेल्स, 16 फरवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) के वित्त मंत्रियों की एक रिपोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रस्तावित बैंक सुधारों को ईयू के लिए उपयुक्त नहीं होने की आशंका जताने की संभावना है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस ने फेडरल रिजर्व के पूर्व अध्यक्ष पॉल वोल्कर के बैंकों के आकार निर्धारित करने, हेज फंडों में निवेश प्रतिबंधित करने और संपत्ति कारोबार से हटाने या अपने खुद के खातों से व्यापार पर रोक लगाने के प्रस्तावों का समर्थन किया था।
इन प्रस्तावों को उद्देश्य वित्तीय संकट की पुनरावृत्ति को रोकना है।
परंतु ईयू की एक घोषणा के मसौदे के अनुसार वाल्कर के नियम ईयू के आतंरिक बाजार के मौजूदा सिद्धांतों के अनुकूल नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications