हमास अधिकारी की हत्या के आरोपी 11 यूरोपीय नागरिकों के खिलाफ वारंट
समाचार एजेंसी वैम के अनुसार दुबई पुलिस के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल दही खालफान तमीम ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है कि उनमें ब्रिटेन के छह, फ्रांस और जर्मनी के एक-एक एवं आयरलैंड के तीन नागरिक शामिल हैं।
पिछले महीने यहां के एक होटल में हमास के कमांडर महमूद अल मबहूह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो फिलीस्तीनियों की भी गिरफ्तारी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications