नक्सली हमले में मारे गए सुरक्षाकर्मियों की संख्या 24 हुई
नक्सलियों ने जिले के शिल्दा इलाके में संयुक्त सुरक्षा बलों के शिविर पर गोलीबारी की।
पश्चिम मिदनापुर के जिला अधिकारी एन.एस. निगम ने आईएएनएस को बताया कि ताजा जानकारी के अनुसार हमले में 24 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है। हमले के बाद से कई सुरक्षाकर्मी लापता हैं।
नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम के कोलकाता में उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और बिहार के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करने के छह दिन बाद ही यह हमला हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications